Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने बलिया बाईपास निर्माण का निरीक्षण किया:सुरहाताल क्षेत्र में निर्माण कार्य पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार की शाम एनएच-31 से एनएच-107 बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वैन से पूरे मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने वैन, बलिया-बांसडीह राज्य मार्ग से जुड़े सुरहाताल क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र में निर्माण कार्य को विशेष सावधानी के साथ करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने, समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस निरीक्षण में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीएफओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के पार्कों में अब छात्र सिखाएंगे योग:CSJMU में बने दो खास 'हाउस', हर शनिवार शहर के अलग-अलग कोनों में लगेंगे शिविर
    Next Article
    बलिया में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment