Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने भानपुर गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए

    10 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को ब्लॉक नकहा के वृहद गो आश्रय स्थल भानपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश की स्थिति, उनके खान-पान, भूसा भंडारण और समग्र प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त शेड निर्माण के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य भीषण गर्मी और आगामी बारिश से पशुओं को सुरक्षित रखना है। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने अधिकारियों को गोवंश के भोजन, स्वास्थ्य और नियमित चिकित्सा परीक्षण में कोई कमी न रखने के सख्त निर्देश दिए। मौके पर उपलब्ध पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए, डीएम ने अभिलेखों के अद्यतन और पारदर्शी रखरखाव पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने बीडीओ और पशु चिकित्सा अधिकारी को आपसी समन्वय से गो आश्रय स्थल को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के क्रम में, उन्होंने गौशाला परिसर के पास चारागाह भूमि में नेपियर घास उत्पादन की प्रगति का भी अवलोकन किया और इसके उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। भूसे का भंडारण पर्याप्त पाया गया, लेकिन उसे खुले में रखे जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए भूसे का सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ संगीता यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी नकहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत:दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए शव
    Next Article
    तेज आंधी में सरकारी होर्डिंग गिरी, चार घायल:कार और बाइक भी चपेट में आईं, एक को रायबरेली एम्स रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment