Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:पीलीभीत में तैयारियों का जायजा लिया, निष्पक्षता पर जोर दिया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों में प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, घड़ी या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट सीसीटीवी की निगरानी में ही खोलने और बंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य जनपद के सभी 06 केंद्रों पर परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें।" परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को अंतिम तैयारियां आज ही पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो:मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन, कबाब नहीं खाया; पंत ने बच्चे को गिफ्ट किया बैट
    Next Article
    सुल्तानपुर में भारत मुक्ति मोर्चा ने किया भारत बंद:जाति जनगणना और UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment