Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. दिवाकर सिंह को 'साइंटिस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड:शिमला में 13वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हुए सम्मानित

    12 hours ago

    2

    0

    शिमला में आयोजित 13वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. दिवाकर सिंह को ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के जीव रसायन विभाग में सह प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान से विश्वविद्यालय के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान कृषि, बागवानी और खाद्य विज्ञान से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और वैज्ञानिक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। डॉ. दिवाकर सिंह ने “एक्सोजेनस एप्लीकेशन ऑफ ब्रासिनोस्टेरॉइड एनहैंसेस यील्ड एंड क्वालिटी ऑफ टमाटर (सोलेनम लाइकोपर्सिकम एल.)” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया। उनके शोध में टमाटर की उपज और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ब्रासिनोस्टेरॉइड के उपयोग के प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया है। सम्मेलन के दौरान डॉ. सिंह ने डॉ. ऋतु मेहता (उदयपुर) के साथ मिलकर लिखी गई पुस्तक “मेडिसिनल एंड न्यूट्रिशनल एट्रीब्यूट्स ऑफ मेजर हॉर्टिकल्चरल एडिबल्स” का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रमुख बागवानी फसलों के औषधीय और पोषण संबंधी गुणों का विस्तार से वर्णन किया गया है, जो विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से ICFRE-HFRI, नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड तथा ISAHRD सोसाइटी द्वारा किया गया। यह आयोजन वैज्ञानिक शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में विश्व जल दिवस पर 11 किमी पदयात्रा:जल संरक्षण का संकल्प, भैसही से तमसा तक जागरूकता
    Next Article
    शाहजहांपुर में कूड़े के ढेर पर खड़ी कार जली, VIDEO:लखीमपुर से इंगेजमेंट में आया था परिवार, एक घंटे बाद दमकल ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment