Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. राममनोहर के त्याग, समर्पण को याद किया:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष बोलें- डॉ. लोहिया ने उम्रभर वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाई गई। बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके त्याग और समाज के प्रति समर्पण को याद किया गया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी रहे। उन्होंने उम्र भर गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका विचार और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में अन्य समाजवादी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने डॉ. राममनोहर लोहिया के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखें। इस दौरान राममनोहर लोहिया अमर रहे, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएं गए। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, राजेंद्र यादव, रामजतन यादव, गिरिश यादव, इन्द्र देव पासवान, रुपावती बेलदार, संजय और अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपाइयों ने डॉ. लोहिया,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि:जयंती और शहीद दिवस पर बागपत में कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    शहीद दिवस पर मेरठ में भव्य पदयात्रा:युवाओं ने लिया शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प, देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment