Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. चारू चंद्र को फिर मिली प्रधानाचार्य परिषद की कुर्सी:वाराणसी में परिषद का वार्षिक अधिवेशन, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का हुआ सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन में बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से सम्मान समारोह और वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर पुनः डॉ चारू चंद्र राम त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, माया शंकर यादव, डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, उमेश नारायण सिंह तथा फूलचंद पटेल को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह, महामंत्री पद पर डॉ आनंद प्रभा सिंह, मंत्री के लिए रामराज मिश्रा, शशि प्रकाश गौतम, गुलाब सिंह तथा संजय दुबे और संगठन मंत्री के रूप में डॉ उमेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर भरत विश्वकर्मा तथा कलाधर दुबे तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रियंका तिवारी, मधु यादव, नीति सिंह, मनजीत पटेल तथा प्रदीप वर्मा जी का चयन किया गया । कार्यक्रम का संचालन जनपद के पूर्व महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य हुए सम्मानित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय रहे। सम्मेलन में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक देव कृष्ण शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. चारु चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समेत अन्य रहे। सम्मान समारोह में वाराणसी जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया तथा जितने भी प्रधानाचार्य इस वर्ष सेवानिवृत हुए हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया तथा उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यों में डॉ. अशोक कुमार सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज, डॉ एनके सिंह, जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज, डॉ श्यामजीत सिंह यादव, खेदन लाल इंटर कॉलेज, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, डॉ राजेश पाठक, हाथी बरनी इंटर कॉलेज सहित अन्य रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के 1.93 लाख रुपये:धूमनगंज पुलिस ने 24 घंटे में NCRP शिकायत से रिकवर किए
    Next Article
    लखनऊ में अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट:घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह, तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment