Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Akwan ने Odisha तट पर दी दस्तक, Gopalpur के पास लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू

    1 hour from now

    1

    0

    ओडिशा के गोपालपुर के पास चक्रवाती तूफान ‘अकवान के तट से टकराने की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि यह प्रक्रिया सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई और इसके अगले तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है।राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘उपग्रह से मिली ताजा तस्वीरों से संकेत मिलता है कि चक्रवाती तूफान ‘अकवान से जुड़े बादलों का समूह उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों में प्रवेश कर चुका है और इसके साथ ही इसका असर जमीन पर भी पड़ना शुरू हो गया है।’’ विभाग ने कहा कि तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के समय हवा की गति 70-90 किलोमीटर प्रति घंटा थी और अगले छह घंटे तक यही गति बनी रहेगी। ओडिशा सरकार ने तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, संवेदनशील क्षेत्रों में 423 बचाव दल तैनात किए हैं और 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए हैं। यह 24 दिनों में राज्य को खतरे में डालने वाला इस तरह का तीसरा तूफान है, जिसने शुरू में आंध्र प्रदेश में तट से टकराने का अनुमान जताए जाने के बाद अपना रास्ता बदल लिया।उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों की नामकरण प्रणाली के तहत ईरान ने ‘अकवान नाम सुझाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Polly Umrigar ने 1955 में आज ही के दिन लगाया था भारत का पहला टेस्ट दोहरा शतक
    Next Article
    UP Assembly Elections 2027 | Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav को दी सीधी चुनौती- 'हिम्मत है तो अयोध्या से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें'; गोरखपुर हादसे पर सपा को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment