Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Akwan का खतरा: ओडिशा में 80 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

    23 hours ago

    2

    0

    ओडिशा सरकार ने चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर अब तक 80 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अलावा 74 बचाव दल तैनात किए गए हैं और कई जिलों में एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।चक्रवात के शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच, गोपालपुर के पूर्व में तट से टकराने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के तटीय और दक्षिणी इलाकों में बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा कि चक्रवात शुक्रवार दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच नरसापुर और पुरी के बीच गोपालपुर के पूर्व में दस्तक दे सकता है।इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और अब तक 80 हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, कंधमाल, बौध, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा जिलों में 74 बचाव दल तैनात किए गए हैं। चक्रवात से गंजाम जिले के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक 36,398 लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा चुका था और निकासी अभियान जारी है।उन्होंने बताया कि जिले में 308 राहत केंद्र संचालित हैं, जहां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 1,098 गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिले के सभी प्रखंडों में ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की चार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की 24 और ओडिशा वन विकास निगम की 10 टीमें तैनात की गई हैं।आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में स्थित भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले छह घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे यह आंध्र प्रदेश के नरसापुर से करीब 440 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 530 किलोमीटर दक्षिण और पुरी से 590 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।विभाग ने बताया कि समुद्र में उठने वाली लहरों के कारण गंजाम और पुरी के निचले इलाकों में 0.5 से एक मीटर तक पानी भर सकता है। चक्रवात के आगे बढ़ने के साथ दक्षिण और उत्तर ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनके झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से राहत, ED की याचिका खारिज
    Next Article
    'खाओ पियो मौज करो नहीं चलेगा, पैसा बचाना जरूरी है', जनता को बचत मंत्र देने के साथ ही PM Modi ने Rahul Gandhi के आरोपों का भी दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment