Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में एडमिशन शुरू: भाषा के दम पर करियर बनाएं:हिंदी-अंग्रेजी के साथ फ्रेंच-जर्मन कोर्स, मेरिट से मिलेगा सीधा दाखिला

    11 hours ago

    2

    0

    अगर आप भाषा के जरिए करियर बनाना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने सत्र 2026-27 के लिए दाखिले शुरू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के भाषा संकाय में हिंदी-अंग्रेजी के साथ फ्रेंच और जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं के कोर्स भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि पिछली कक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा। किफायती फीस में UG और PG कोर्स विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए सस्ती फीस में कोर्स उपलब्ध कराए हैं। बीए (ऑनर्स) हिंदी की सालाना फीस करीब 11 हजार रुपये है, जबकि अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 26 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं पीजी स्तर पर एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और जैन दर्शन जैसे विषयों में 6 हजार से 13 हजार रुपये के बीच फीस में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। फ्रेंच-जर्मन के लिए सीमित सीटें ग्लोबल डिमांड को देखते हुए फ्रेंच और जर्मन भाषा के एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में 20-20 सीटें तय की गई हैं। छात्रों को बेहतर उच्चारण सिखाने के लिए आधुनिक लैंग्वेज लैब की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा पाणिनी व्याकरण जैसे डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी फीस मात्र 2500 रुपये से शुरू होती है। करियर के कई विकल्प इन कोर्सेज के जरिए छात्र अनुवादक, पत्रकार, कंटेंट राइटर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। भाषा की अच्छी पकड़ रखने वाले छात्रों के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों में भी अवसर मौजूद हैं। मेरिट के आधार पर चयन दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है। ग्रेजुएशन कोर्स में 12वीं के अंक और पीजी में स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन:फायर स्टेशन और गेहूं खरीद की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन
    Next Article
    चंदौली के हरिशंकरपुर गांव में गंदगी का अंबार:ग्रामीणों ने नाली सफाई न होने पर जताया आक्रोश, गंदा पानी जमा हो रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment