Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress MLA Bhushan Bara केस: दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    1 day ago

    4

    0

    झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की नाबालिग घरेलू सहायिका पर उनके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी दिलीप तिर्की को रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में जोन्हा जलप्रपात के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। सिमडेगा जिले की निवासी नाबालिग घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया था कि बाड़ा ने पांच अगस्त को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने यह भी दावा किया था कि बाद में चिकित्सकीय जांच से पता चला कि उसका गर्भपात हो गया है।पुलिस ने 13 नवंबर को रांची के धुर्वा थाने में विधायक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। उसी दिन बाद में, लड़की के दादा की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोनों ने लड़की का अपहरण किया और उस पर विधायक के खिलाफ झूठा बयान देने का दबाव डाला।सिंह ने बताया कि लड़की के दादा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाने में तिर्की और एक कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि भारती की तलाश जारी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने विधायक के खिलाफ लगे आरोपों पर झारखंड सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान ACB ने IAS Shikhar Agrawal और निजी कंपनी निदेशकों पर दर्ज की FIR
    Next Article
    Kevin Feige के ऑफर पर Robert Downey Jr का रिएक्शन, Marvel में Doctor Doom बनने पर क्या बोले?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment