Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी के सहारनपुर दौरे से ट्रैफिक डायवर्जन:मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर भारी-हल्के वाहनों की एंट्री बंद, वैकल्पिक रूट तय

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगभग 17 घंटे तक प्रतिबंधित रहेगी, जबकि हल्के वाहनों को भी दिनभर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, बीती मध्यरात्रि 12 बजे से आज 7 मई की शाम 5 बजे तक मुजफ्फरनगर से देवबंद होते हुए सहारनपुर जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को रामपुर तिराहा से रुड़की, भगवानपुर और बड़कलां फ्लाईओवर (छुटमलपुर) के रास्ते भेजा जाएगा। इसी प्रकार, आज सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हल्के वाहनों को भी सहारनपुर रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस डायवर्जन का असर दैनिक यात्रियों, रोडवेज बसों, मालवाहक वाहनों और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से देवबंद और सहारनपुर रूट पर चलने वाले वाहन चालकों को लंबा वैकल्पिक मार्ग तय करना होगा। मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने आमजन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाने की बात कही है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रूट की जानकारी अवश्य लें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतिम संस्कार से पहले अज्ञात शव की हुई पहचान:सीतापुर से आए परिजनों ने मुक्तिधाम पहुंचकर दाह संस्कार रोका
    Next Article
    दुष्कर्म आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास:संभल पॉक्सो कोर्ट ने 30,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment