Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISCE बोर्ड की 12वीं का रिज्लट जारी:कानपुर के स्कूलों में मन रहा जश्न, छात्र छात्राएं पहुंचे; ओजस्वित ने 100% के साथ किया टॉप

    1 hour ago

    1

    0

    सीआईएससीई की ओर से ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आते ही शहर के स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। टॉपर छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूल पहुंचने लगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। ISC 12वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पसरिचा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में टॉप किया है। इससे पहले वे जेईई मेंस में 99.8 परसेंटाइल भी ला चुके हैं। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में ओजस्वित ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है। उनका कहना है कि स्कूल की पढ़ाई और नियमित तैयारी से ही यह संभव हो पाया। ओजस्वित आगे Indian Institute of Science (IISc) बेंगलुरु से बीएससी करने के बाद रिसर्च फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। उनकी मां स्मिता पसरिचा इसी स्कूल में हिंदी शिक्षिका हैं, जबकि पिता रजनीश पसरिचा मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। देखिए 2 तस्वीरें… क्रिस्टी गुप्ता 99.7% के साथ बनीं सेकेंड टॉपर मदर टेरेसा स्कूल, किदवई नगर की छात्रा क्रिस्टी गुप्ता ने 99.7 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूलों में जश्न, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी रिजल्ट घोषित होते ही शहर के विभिन्न स्कूलों में जश्न शुरू हो गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं तो कहीं टॉपर्स का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। कुल मिलाकर ISC 12वीं के शानदार परिणाम ने पूरे शहर को उत्सव में डुबो दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हेलिकॉप्टर से आएगी केशव की दुल्हन:खरखौदा से आज जाएगी बारात, कल आएगी वधू
    Next Article
    मंगूपुरा में तीन हेक्टेयर जमीन को कराया कब्जा मुक्त:हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद एमडीए ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment