Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छवि ने हाईस्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया:कानपुर देहात में 95.17% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया, इंजीनियर बनने का सपना

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में एसए सिंह इंटर कॉलेज अवसी की छात्रा छवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। छवि ने कुल 600 अंकों में से 571 अंक प्राप्त किए हैं, जो 95.17 प्रतिशत है। वह मूल रूप से औरैया जनपद के गपकापुर गांव की रहने वाली हैं। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। रोजाना 3-4 घंटे पढ़ाई से हासिल किया मुकाम छवि ने बताया कि इस उपलब्धि को पाने के लिए उन्होंने रोजाना 3 से 4 घंटे नियमित पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। छात्रा छवि का लक्ष्य भविष्य में इंजीनियर बनना है। उन्होंने बताया कि परिवार में कुछ रिश्तेदार इंजीनियर हैं, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने यह सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कर रही हैं। परिवार में खुशी का माहौल छवि के पिता अजय यादव, जो पेशे से किसान हैं, बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि छवि हमेशा लगन के साथ पढ़ाई करती थी। वहीं, मां अनीता यादव ने भी बेटी की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहती थी और आराम से ज्यादा पढ़ाई को प्राथमिकता देती थी। जिले का परीक्षा परिणाम भी रहा बेहतर जिले के समग्र परीक्षा परिणाम की बात करें तो हाईस्कूल में कुल 25,052 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 23,395 परीक्षा में शामिल हुए और 20,693 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। जिले का कुल परिणाम 88.45 प्रतिशत रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 24,559 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 23,982 ने परीक्षा दी और 18,508 छात्र सफल हुए। इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 77.17 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्रों को दिया सफलता का संदेश छवि ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी रोजाना 2 से 4 घंटे मन लगाकर पढ़ाई करें, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश में कानपुर को 10वीं में चौथा...12वीं में 16वां स्थान:यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधरी जिले की स्थिति
    Next Article
    IPL- मुंबई के 7 बैटर्स पवेलियन लौटे, स्कोर-87/7:नूर अहमद ने दो बॉल पर दो विकेट लिए; चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment