Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ की छटा से रोशन हुआ कानपुर:रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमगा उठे घाट, आस्था के रंगों से सजी वेदियां

    21 hours ago

    1

    0

    आस्था के महापर्व छठ को लेकर कानपुर के घाट रोशनी से जगमगा उठे हैं। घाटों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। नगर निगम की ओर से घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी और सिल्ट हटाई गई। इसके बाद रंगाई-पुताई और लाइटिंग कर घाटों की तस्वीर बदल दी गई। साफ-सुथरे घाट और जगमगाती रोशनी के बीच पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। घाट किनारे श्रद्धालु अपनी-अपनी पूजा वेदियां सजाने में जुटे हैं। चारों ओर छठ महापर्व की रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार रात तक पनकी नहर, अर्मापुर, सीटीआई और रविदासपुरम समेत कई घाट साफ-सुथरे नजर आने लगे। यहां सफाई के साथ लाइटिंग और रंगाई-पुताई का काम भी पूरा करा दिया गया है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने 300 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई है, जबकि जलकल विभाग ने 35 टैंकर विभिन्न घाटों पर तैनात किए हैं। देखिए 3 तस्वीरें… नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आदेश शहर में नगर निगम ने 45 छठ पूजा घाट चिह्नित किए हैं। इसके अलावा करीब 15 कृत्रिम तालाब भी बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पहले गंदगी, सिल्ट और पानी में विसर्जित पुरानी मूर्तियां व पूजन सामग्री पड़ी हुई थी। लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण करके अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने 14 नवंबर तक सभी घाटों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और दिन-रात काम कराने को कहा। छठ से पहले घाटों की बदली तस्वीर सिंचाई विभाग ने नहरों में तेज बहाव के साथ पानी भी छोड़ दिया, जिससे नहरों में साफ पानी पहुंचने लगा। नगर आयुक्त ने खुद भी घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अर्मापुर नहर और सीटीआई नहर पहुंचकर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। सीटीआई नहर के पास सड़क के गड्ढे भरकर आवागमन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भोजपुरी महासभा एवं केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की। ज्ञापन में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोताखोरों की व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर निगरानी की मांग की गई। साथ ही पर्याप्त रोशनी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी अपील की। विधायक ने जल पुलिस और गोताखोर तैनात करने को कहा गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने पनकी, अर्मापुर, रविदासपुरम, बिहारी छठ पूजा घाट, मायापुरम की बड़ी नहर और सीटीआई नहर समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर जल पुलिस और गोताखोर तैनात करने की मांग की। विधायक ने कहा कि छठ पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नयागंज में दो दुकानों का ताला तोड़कर 35-लाख की चोरी:त्योहार के चलते चार दिन से बंद थी दुकानें, चोरी से पहले तोड़े CCTV कैमरे
    Next Article
    रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला:पिता ने हत्या की आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment