Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों से मारपीट, गाड़ियों की हवा निकालने का आरोप:पार्किंग विवाद पर हंगामा, मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के खोखरा ग्राउंड के पास पॉलिटेक्निक में डी-फार्मा परीक्षा देने आए छात्रों के साथ मारपीट और उनकी गाड़ियों की हवा निकालने का मामला सामने आया है। यह घटना बैराज रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास हुई, जिसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। दरअसल, मंगलवार को दूर-दराज से आए छात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज में डी-फार्मा की परीक्षा देने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ियां पास के खोखरा ग्राउंड में खड़ी कर दी थीं, जो एनसीसी का मैदान है। बताया जा रहा है कि गाड़ियों की पार्किंग को लेकर एनसीसी अधिकारियों और परीक्षार्थियों के बीच विवाद शुरू हो गया। परीक्षा देने आए छात्र सनी और मोहम्मद नाजिम ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एनसीसी सीओ ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स ने कई छात्रों की गाड़ियों की हवा निकाल दी। छात्रों का यह भी आरोप है कि एनसीसी अधिकारियों ने गेट तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी गाड़ियां मैदान से हटाने नहीं दीं। इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार, राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एनसीसी सीओ टूटे गेट की मरम्मत पर अड़े रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनसीसी अधिकारियों ने तहसील प्रशासन की बात सुनने से भी इनकार कर दिया। अंततः, मैदान में गाड़ी खड़ी करने वाले परीक्षार्थियों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर टूटे गेट की मरम्मत कराई। गेट सही होने के बाद ही एनसीसी अधिकारियों ने गाड़ियों को मैदान से जाने दिया। इस संबंध में एनसीसी अधिकारी और तहसीलदार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में 3,191 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:राज्यमंत्री सुरेश राही ने खातों में राशि ट्रांसफर कर सम्मानित किया
    Next Article
    रामपुर में 50 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment