Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा के सुसाइड मामले में 4 टीचरों पर FIR:कन्नौज में प्राइमरी स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा थी, मां की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के एक प्राइमरी स्कूल में टीचर की डांट से परेशान 5वीं कक्षा की छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद 4 टीचरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। ये कार्यवाही छात्रा की मां की तहरीर पर सौरिख थाना पुलिस ने की। रात में ही छात्रा का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के निवारी रामपुर गांव का है। यहां के रहने वाले अजय बाथम की बेटी 10 वर्षीय बेटी निधि ने स्कूल से घर जाकर फांसी लगा ली। इस मामले में परिजनों और ग्रामीणो ने स्कूल की टीचर पर पीटने और टॉर्चर करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की। परिजनों के आरोपों और तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 टीचरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सौरिख थाने में रोहित, मृदुला, आकांक्षा और महेंद्र सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 107, 115(2) के तहत कार्यवाही की गई। ये था मामला सौरिख थाना क्षेत्र के निवारी रामपुर गांव निवासी अजय बाथम की बेटी निधि और नेहा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गई थीं। यहां टीचर ने निधि के गंदे कपड़े देखे तो उसे डांट दिया। छात्रा ने नहाया भी नहीं था, ऐसे में टीचर ने उसे क्लास से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह रोती हुई अपने घर पहुंच गई। जब छात्रा की मां घर के बाहर काम कर रही थी, तभी उसने बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के सुसाइड मामले को लेकर पुलिस अधिकारी एक्टिव हो गए। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रात में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर टीचरों पर एफआईआर होने से परिजनों का गुस्सा भी शांत हो गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बूथ स्तर तक सुनी गई ‘मन की बात’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- प्रधानमंत्री ने देशवासियों में साहस भरा
    Next Article
    चंदौली में 'मिशन शक्ति' के तहत अभियान:22 नवजात बच्चियों को बेबी किट और सम्मान पत्र मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment