Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chennai में Vijay का शपथ ग्रहण, Raj Bhawan ने 9 मंत्रियों के Cabinet को दी मंजूरी, एक महिला शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा। इस बीच, लोक भवन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आर्लेकर ने नौ मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी विजय की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। नए मंत्रिमंडल में एस कीर्तना के रूप में एक महिला मंत्री शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सी जोसेफ विजय ने नौ मई को नौ लोगों को मंत्री नियुक्त करने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी सिफारिश को मंजूरी दे दी है।’’ आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित करने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Election में हार के बाद Congress में मंथन, Gaurav Gogoi ने कहा- अब High Command लेगा फैसला
    Next Article
    Keralam CM पद पर Congress में घमासान, Satheesan और Venugopal के बीच फंसा पेंच, High Command पर टिकी नजरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment