Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली SP ने क्रॉस-बॉर्डर अपराध रोकने को लेकर की बैठक:आपराधिक गतिविधियों को रोकना प्राथमिकता, शांति व्यवस्था बनाने की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौली के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिले में क्रॉस-बॉर्डर आपराधिक गतिविधियों को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। चंदौली दो राज्यों की सीमा पर स्थित होने के कारण मादक पदार्थों और गोवंश की तस्करी के मामले सामने आते हैं। एसपी पटेल ने बताया कि जिले में मनबढ़ प्रवृत्ति के अपराधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर भी जोर दिया। एसपी ने कहा कि यदि थानों पर ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा, तो लोगों को अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया। एसपी पटेल ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि चंदौली जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इससे पीछे नहीं हटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नाबालिग को भगाने, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:परिजनों से गाली-गलौज और जान से मारने की दी थी धमकी
    Next Article
    हरदोई पुलिस ने साइबर ठगी के 11 लाख रुपये लौटाए:मार्च में चार मामलों में साइबर क्राइम पुलिस को मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment