Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में युवक पर चाकू से हमला:प्रेमिका से बात करने पर हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना प्रेमिका से बातचीत को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को जीटीआर ब्रिज के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले श्रवण जायसवाल नामक युवक पर 3-4 लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में श्रवण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े थे। इसी मामले की जांच के दौरान मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम ने जीटीआर ब्रिज के पानी टंकी के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान रवि जायसवाल (23 वर्ष), निवासी शाहकुटी, और निखिल कुमार गुप्ता (20 वर्ष), निवासी महेसुआ नई बाजार, सकलडीहा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल श्रवण जायसवाल उनके मित्र निखिल गुप्ता की प्रेमिका से लगातार फोन पर बातचीत करता था। इस बात को लेकर निखिल काफी नाराज था और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी कई दिनों से श्रवण पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे। घटना वाले दिन मौका मिलते ही उन्होंने चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद और सुरेंद्र कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IGRS निस्तारण में लापरवाही पर सिपाही निलंबित:संतकबीरनगर एसपी ने की कार्रवाई, कहा- केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होना चाहिए
    Next Article
    फाइनेंसर पर ट्रैक्टर चोरी करने का आरोप लगाया:कहा- किस्त जमा होने पर भी जबरन ले गए, एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment