Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 111 किलो गांजा जब्त:दो अलग-अलग मामलों में पांच तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा कीमत

    7 hours ago

    1

    0

    चंदौली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 111.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में इस बरामदगी और गिरफ्तारी का खुलासा किया। बबुरी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को कस्बा के नहर पुलिया के पास वाहनों की जांच के दौरान चकिया की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप को रोका। वाहन से चार बोरियों में 103.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन में सवार शत्रुघन चौहान और शिवप्रधान को हिरासत में लिया। दोनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरिया थानाक्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजे की यह खेप लाकर मिर्जापुर और वाराणसी जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। दूसरी कार्रवाई में, मुगलसराय कोतवाली टीम ने डांडी गांव स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने एक लग्जरी अर्टिगा कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 8.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान बिहार के बक्सर निवासी राहुल तिवारी, गया निवासी मंजू देवी और प्रतापगढ़ निवासी हेमंत कुमार सरोज के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजे की खेप लाकर वाराणसी क्षेत्र में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते थे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    16वीं जनगणना पहली बार डिजिटल, बलिया में प्रशिक्षण शुरू:प्रगणकों को ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी गणना
    Next Article
    सहारनपुर में पीएम कार्यक्रम ड्यूटी पर शिक्षक की मौत:भीम आर्मी ने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजा की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment