Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेतावनी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, तो चला बुलडोजर:मैनपुरी में जाम से जूझते शहर में प्रशासन का एक्शन, कचहरी रोड पर हटाए गए खोखे

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में प्रशासन ने कचहरी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एलआईसी कार्यालय के बाहर सड़क किनारे लगे खोखे, ठेले और अन्य अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी अपना सामान खुद हटाते दिखे। प्रशासन को पिछले कई दिनों से शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण जाम की शिकायतें मिल रही थीं। विशेषकर परीक्षाओं के दौरान छात्रों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इन शिकायतों के मद्देनजर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। अभियान से पहले प्रशासन ने दो-तीन दिनों तक घोषणा कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर यह बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे से अस्थायी ढांचे हटाकर कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि यह अभियान केवल शुरुआत है। शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे क्रिश्चियन क्षेत्र, आगरा गेट चौकी और एलेनगंज को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां जल्द ही ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना और यातायात जाम की समस्या को समाप्त करना है। इस अभियान के दौरान सीओ यातायात दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी सुनील कुमार, सदर तहसीलदार और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में 'रन फॉर एम्पावरमेंट':महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विजयी प्रतिभागी सम्मानित
    Next Article
    शाहजहांपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment