Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट मंदिर में चोरी, तीन कुत्तों को जहर दिया:चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और पूजा सामग्री चुराई

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिले के लोधवारा मोड़ स्थित बाल हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में मौजूद तीन कुत्तों को जहर देकर मार डाला। इसके बाद चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और भगवान की मूर्तियों पर सजे सोने-चांदी के मुकुट, अन्य कीमती आभूषण तथा पूजा सामग्री चुरा ली। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर से सोने-चांदी के आभूषण और पूजा सामग्री गायब थी। मंदिर परिसर में तीनों कुत्ते मृत पाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मंदिर पर जमा हो गए। उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, पार्टी का झंडा फहराया
    Next Article
    अस्पताल में करंट लगने से महिला की मौत:डॉक्टरों-मैनेजर ने ₹5.25 लाख का मुआवजा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment