Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

    3 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, भरथौल गांव निवासी 33 वर्षीय विजय उर्फ रवि द्विवेदी अपने दोस्त 35 वर्षीय पप्पू यादव के साथ शनिवार सुबह खरीदारी के लिए घर से निकले थे। भरतकूप में दोस्तों के साथ दावत के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। भरतकूप-खोही मार्ग पर भरथौल मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई और 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पड़े पत्थरों से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विजय उर्फ रवि द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। अस्पताल पहुंची मृतक की मां मीना देवी और चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि विजय प्रॉपर्टी डीलिंग में अपने भाई का सहयोग करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विजय से रंजिश रखते थे और कई दिनों से उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। स्वजन ने बोलेरो से जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप भी लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्मार्ट मीटर तोड़ने पर 16 के खिलाफ FIR:500-600 अज्ञात भी शामिल, सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप; ग्रामीणों में रोष
    Next Article
    प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष:केंद्र सरकार ने की नियुक्ति, रचनात्मक दुनिया के दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment