Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मौसम ने ली करवट, बारिश से किसान चिंतित:गेहूं, अरहर और चना की पकी फसल को नुकसान का डर

    6 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट बदल ली है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। इससे गेहूं, अरहर और चना की पकी खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। कुछ किसानों ने अपनी फसलें काटकर खेतों में ही रखी हुई हैं। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। चित्रकूट के किसान राजा राम ने बताया कि यदि बारिश तेज हुई तो उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं। एक अन्य किसान हरदेव प्रसाद शुक्ल ने कहा कि जो फसलें काटकर खेतों में पड़ी हैं, बारिश होने पर वे भी खराब हो जाएंगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। इस पूर्वानुमान से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि अगर ओले गिरे तो पकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी, जिससे उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में मौसम बदला, बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ी:गेहूं-सरसों की तैयार फसल पर संकट, लोगों को गर्मी से राहत
    Next Article
    बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत:एटा में दोस्त से मिलने जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment