Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में खनन कारोबार में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप:भाजपा नेता ने इंफ्रा डेवलपर्स के प्रोपराइटर पर केस दर्ज कराया

    1 day ago

    2

    0

    चित्रकूट में बालू खनन और परिवहन से जुड़े करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भाजपा नेता और एसके इंटरप्राइजेज, मऊ के पार्टनर राघवेंद्र सिंह ने आयान इंफ्रा डेवलपर्स फर्म के प्रोपराइटर राघवेंद्र दुबे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। राघवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में बालू खनन क्षेत्र के संचालन और परिवहन के लिए पांच वर्षीय समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत कुल बिक्री का 19 प्रतिशत भुगतान तय किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने सड़क, कैंप कार्यालय और धर्मकांटा जैसी व्यवस्थाओं पर लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आरटीजीएस और बैंक के माध्यम से फर्म के खाते में 1 करोड़ 1 लाख रुपये जमा कराए थे। आरोप है कि उन्हें तय भुगतान नहीं मिला और जमा की गई रकम भी वापस नहीं की गई। भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया। उन्हें बालू घाट से संबंधित कंप्यूटर जनित कोड भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। जान से मारने की धमकी दी प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बिना किसी सूचना के कार्य क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों से भी धनराशि ली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा:15 जून तक बनेगा कारसेवकों की स्मृति में शहीद स्तंभ, मंदिर परिसर में बनेगा हाईटेक म्यूजियम
    Next Article
    उम्र महज एक नंबर:रग्बी में इतिहास रचने वालीं 51 साल की मनजिंदर बनीं ब्रिटेन की पहली सिख सूमो रेसलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment