Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में हनुमान जयंती पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे:लेना बाबा और हनुमान धारा मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से लेना बाबा बहरा हनुमान मंदिर और हनुमान धारा में लाखों भक्तों ने दर्शन किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चित्रकूट का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ यहां 11 वर्ष, 11 माह और 11 दिन बिताए थे। इसी कारण यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। बहरा हनुमान मंदिर के पुजारी अमित तिवारी ने बताया कि इस स्थान पर स्वयं हनुमान जी प्रकट हुए थे। हनुमान जयंती के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेना बाबा हनुमान मंदिर में एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं, हनुमान धारा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 600 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जिसमें करीब 45 मिनट का समय लगता है। हालांकि, भक्तों की सुविधा के लिए यहां रोपवे की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे मात्र 4 मिनट में मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। रोपवे के मीडिया प्रभारी अभिषेक ने जानकारी दी कि सुबह से दोपहर 12 बजे तक 6000 से अधिक श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग:आगरा में बजरंगबली के भजनों से गूंजा शहर, गुब्बारों से सजा मंदिर; अनुष्ठान के लिए हुजूम
    Next Article
    मैनपुरी में मां पर बाइक चढ़ाई, बेटे पर हमला:पीड़ित परिवार ने बिजली चोरी और धमकी देने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment