Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में भूमि सुपोषण कार्यक्रम:ग्रामीणों ने धरती माता मानकर संरक्षण का संकल्प लिया

    5 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जनपद के बलिया पुरवा गांव में शनिवार को भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारतीय कृषि परंपरा का पालन करते हुए भूमि को 'धरती माता' मानकर उसके संरक्षण और पोषण का संकल्प लिया। यह आयोजन दीनदयाल शोध संस्थान के स्वावलंबन अभियान के तहत समाज शिल्पी दंपत्ति और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत किसानों और महिलाओं द्वारा अपने खेतों से कलश में मिट्टी लाकर की गई। सभी ने विधि-विधान से मिट्टी का पूजन किया और उसे श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद उसी मिट्टी का अपने खेतों में छिड़काव किया गया। इस पारंपरिक प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और उसे प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में बताया कि भारतीय कृषि चिंतन में भूमि को माता का दर्जा दिया गया है। अथर्ववेद के 'भूमि सूक्त' का उल्लेख करते हुए कहा गया कि "माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्याः", जिसका अर्थ है कि भूमि हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। इसलिए उसका संरक्षण और पोषण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। इसी कार्यक्रम के तहत 'श्रद्धा पर्व' का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों का सम्मान किया गया। चार पीढ़ियों के बच्चों ने अपने बुजुर्गों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस पहल से गांव में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूती मिली। स्वावलंबन अभियान के प्रभारी डॉ. अशोक पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाकर भूमि सुपोषण, जन जागरण और भारतीय कृषि परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। डॉ. पांडे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को प्राकृतिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की ओर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. अशोक पांडे, सीमा पांडे, मनोज त्रिपाठी, पदमा त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाज शिल्पी दंपत्ति देवेंद्र पयासी और प्रिया पयासी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 26-27 मई को:औरैया में होगा आयोजन; जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न
    Next Article
    सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं:DM ने कहा- जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment