Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बे-मौसम बारिश से फसलों को नुकसान:विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, सरकार से मुआवजे की मांग की

    10 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिले में हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश सरकार से किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर गेहूं की फसल, जो पककर तैयार थी, तेज हवा और बारिश के चलते गिरकर खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाना बेहद जरूरी है, ताकि सही आकलन कर उन्हें राहत दी जा सके। विधायक ने सरकार से मांग की है कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही इस संबंध में मुख्य सचिव और जिलाधिकारी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयंत चौधरी को धमकी के बाद रालोद में दो फाड़:मेरठ में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी TMC सांसदों को बंधक बनाने की धमकी
    Next Article
    बाढ़ से राहत और दो नगर पंचायतों का गठन कराया:पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र बोले- 3 पावर हाउस बनवाए, अपने काम से 100 प्रतिशत संतुष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment