Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट के विकास को मिली गति:17 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    4 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जनपद के सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने ₹17 करोड़ से अधिक की अवसंरचनात्मक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत पटेल तिराहा से धनुष चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और पैदल यात्री सुविधाओं के विकास के लिए ₹12.98 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिली है। यह परियोजना 28 मार्च 2026 को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से अनुमोदित की गई। यह मार्ग नगर का प्रमुख और व्यस्त यातायात कॉरिडोर है, जहाँ स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। परियोजना पूरी होने के बाद यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम होगी, साथ ही पैदल यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, बेड़ी पुलिया चौराहा से सीतापुर चौराहा तक डिवाइडर क्षेत्र में ₹4.30 करोड़ की लागत से लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। यह मार्ग रामघाट और परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाला एक प्रमुख धार्मिक पथ है। इस परियोजना में भगवान श्रीराम के पदचिह्नों की थीम पर आधारित विशेष डिजाइन विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य चित्रकूट में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव कराना है। प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इससे आमजन को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इन परियोजनाओं से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि चित्रकूट की धार्मिक और पर्यटन पहचान को भी नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबियापुर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर जन-जागरण तेज:3 दिन में 350 से ज्यादा लोगों का समर्थन, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, शेड-महिला शौचालय जैसी सुविधाओं की मांग
    Next Article
    संभल में यूपी बोर्ड कॉपियों का 71.82% मूल्यांकन पूरा:आठ दिन में 1.73 लाख कॉपियां जांचीं, कुल 2.41 लाख का मूल्यांकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment