Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट आश्रम की यज्ञशाला राख:हाई वोल्टेज तारों से निकली चिंगारी से हुआ हादसा

    9 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मड़फा महादेव की तलहटी में स्थित आद्य शंकराचार्य आश्रम में एक यज्ञशाला जलकर राख हो गई। यह घटना कल शाम करीब 7 बजे हुई, जब बिजली के हाई वोल्टेज तारों से निकली चिंगारियों ने यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया। यह यज्ञशाला पूर्वाम्नाय पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द महाराज के निर्माणाधीन आश्रम का हिस्सा थी। शंकराचार्य ने कुछ समय पहले ही इसी यज्ञशाला में शिव शक्ति महायज्ञ और राजराजेश्वरी महाआराधना का आयोजन किया था। वृंदावन और काशी के कारीगरों द्वारा निर्मित इस यज्ञशाला की अनुमानित लागत लगभग 15 लाख रुपये थी। आश्रम प्रबंधन ने आश्रम के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों को हटाने के लिए विद्युत विभाग को कई बार आगाह किया था और प्रार्थना पत्र भी दिए थे। विभाग की कथित लापरवाही पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द महाराज ने नाराजगी व्यक्त की है। गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार पयासी ने बताया कि कल शाम 7 बजे जब वे आश्रम में संध्या आरती की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक यज्ञशाला धू-धू कर जलने लगी। गांव के कई लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन गाड़ी लगभग दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका, अन्यथा यह खेतों में पड़ी फसल और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी। पूर्व प्रधान पयासी ने बिजली विभाग के उदासीन रवैये को इस नुकसान का कारण बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्युत विभाग अभी भी हाई वोल्टेज लाइन को नहीं हटाता है, तो भविष्य में किसी बड़े खतरे की आशंका बनी रहेगी। गौरतलब है कि शंकराचार्य इसी स्थल पर एक भव्य गुरुकुल का निर्माण भी करवा रहे हैं, और आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम तथा वीआईपी लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले के दो आरोपी और गिरफ्तार:क्रेडिट ऑफिसर समेत दो आरोपी पकड़े, 45 खाते फ्रीज
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में बीडीसी सदस्य से मारपीट:घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment