Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी उमड़ा आस्था का सैलाब:गोरखपुर में सुबह से ही मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, बोले- मन्नत पूरी हुई तो श्रद्धा बढ़ी

    11 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। गोलघर की काली मंदिर में भक्तों का तांता नजर आया। दूर-दराज से आएं श्रद्धालुओं ने मां काली को चुनरी और नारियल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल सैनी ने बताया- नवरात्रि में हर दिन यहां माता का श्रृंगार किया जाता है। माता रानी के वस्त्र नौ दिन बदले जाते हैं। काली माता को लाल रंग पसंद है इसीलिए लाल रंग के कपड़े ही पहनाएं जाते हैं। रोज मंदिर में सजे फूलों की लड़ियों को बदला जाता है। सुबह 5 बजे तक ये सब कार्यक्रम हो जाता है उसके बाद माता रानी की आरती की जाती है। उन्हें भोग लगाया जाता है उसके बाद मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खोल जाता है। दिन भर भक्तों का तांता लगता उन्होंने ने बताया कि नवरात्रि में यहां दर्शन करने हर दिन हजारों कि संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुबह से ही लाइन लगा कर खड़े रहते। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहता है। शाम को भी आरती होने तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। हर मुरादे पूरी होती पुजारी ने बताया- गोलघर की काली माता की मान्यता बहुत है। इनके सामने मांगी गई हर मुरादे जरूर पूरी होती हैं। जो भक्त इनके दरबार में मत्था टेकता है, वो खाली हाथ कभी नहीं लौटता। वर्षों से माता के ऊपर भक्तों का विश्वास बना हुआ है। जो बढ़ता ही जा रहा है। मन्नत पूरी हुई तो बढ़ी आस्था पादरी बाजार से दर्शन करने आई रंजीता ने बताया- मां काली की महिमा बहुत है। यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मां सबकी झोली भरती हैं। मैंने आज तक जो भी मन्नत मांगी है सब पूरी हुई। इसीलिए मेरी श्रद्धा बढ़ गई है। दर्शन करके मुझे सुकून मिलता है। वहीं गोरखनाथ से आएं चंदन गुप्ता ने बताया कि मैं जब भी पढ़ाई से ऊब जाता हूं। मंदिर आ जाता। मुझे यहां आकर माता के दर्शन से एक शक्ति मिलती है। माता बहुत जगता हैं यह बात मैंने तब मानी जब मेरी मन्नत पूरी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में ईद-जुमा अलविदा से पहले पुलिस का कड़ा निरीक्षण:SSP समेत अधिकारियों ने ईदगाह का जायजा लिया, सुरक्षा रहेंगे कड़े इंतजाम
    Next Article
    सौरभ हत्याकांड में 27 मार्च को अंतिम गवाही:नीले ड्रम केस में 18 गवाहों के बयान पूरे, अप्रैल तक फैसला सुना सकती है कोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment