Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैती मेले के लिए 40 लाख रुपये मंजूर:पर्यटन विभाग की राशि से सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चैती मेले को इस वर्ष और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मेले के आयोजन के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद लखीमपुर खीरी को जारी की गई है। इस बजट का उपयोग मेले में सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र यह मेला इस बार धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के संगम के रूप में अधिक आकर्षक नजर आएगा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर प्रशासन का लक्ष्य चैती मेला-2026 को प्रदेश के प्रमुख आयोजनों में शामिल कर नई पहचान दिलाना है। चैती मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग से प्राप्त 40 लाख रुपये के बजट का उपयोग नियमों के अनुसार हो और गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह करेंगे। समिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी, एसडीएम गोला, पीडी-डीआरडीए, पर्यटन अधिकारी और ईओ गोला को शामिल किया गया है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सहित कई अधिकारी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पर्यटन विभाग से 40 लाख रुपये की मंजूरी दिलाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से चैती मेला-2026 की सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम और भी भव्य बनाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में तीन शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी की कई वारदातों का खुलासा, इंजन-पार्ट्स और पिकअप बरामद
    Next Article
    मैनपुरी में दबंगों ने आम, कटहल के हरे पेड़ काटे:पीड़ित ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment