Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी:हैदराबाद ने 10 रन से हराया, अभिषेक-क्लासन की फिफ्टी; ईशान मलिंगा को 3 विकेट

    21 hours ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। उसे शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से हराया। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। राजीव गांधी स्टेडियम में 195 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन तक ही पहुंच सकी। इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। मैच का स्कोरकार्ड अभिषेक-क्लासन की फिफ्टी हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। CSK से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड को भी पवेलियन भेजा। नीतीश कुमार रेड्‌डी और प्रफुल्ल हिंगे ने 2-2 विकेट झटके। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को एक-एक विकेट मिला। लगातार दूसरी जीत से चौथे नंबर पर आया SRH हैदराबाद की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम इस सीजन से मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, चौथा मैच गंवाने वाली चेन्नई 7वें नंबर पर है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स चेन्नई का कोई बैटर्स 35 रन नहीं बना सका रन चेज में चेन्नई ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज 35 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सबसे ज्यादा 34 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। आयुष म्हात्रे ने 30 और सरफराज खान ने 25 रन का योगदान दिया। मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhooth Bangla Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मारी ऊंची छलांग, ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के बीच कमाए इतने करोड़
    Next Article
    Orange Cap & Purple Cap: गिल से एक दिन में छिना नंबर-1 का ताज, पर्पल कैप पर CSK के गेंदबाज का कब्जा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment