Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में फर्जी टीटीई पकड़ा गया:झांसी स्टेशन पर चेकिंग टीम ने दबोचा, कानपुर सेंट्रल का चेकिंग स्टाफ बताकर गुमराह करने की कोशिश की

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चल रही सतर्कता के बीच एक अहम मामला सामने आया है। 24 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 12108 सीतापुर जंक्शन–मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। ड्यूटी के दौरान हुआ खुलासा टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र यादव और दिलीप शर्मा को एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिला। वह खुद को कानपुर सेंट्रल का चेकिंग स्टाफ बताकर यात्रियों से बातचीत कर रहा था और शक पैदा कर रहा था। पहचान पत्र जांच में खुली पोल संदेह होने पर टीम ने उसके पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि वह व्यक्ति पूरी तरह फर्जी है और टीटीई बनकर यात्रियों को ठगने की कोशिश कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल ने टीम की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगता है और यात्रियों का भरोसा मजबूत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में Silent Stars का सम्मान:JCI स्वराज ने स्टाफ नर्सों के सेवा कार्य को सराहा, दी पहचान
    Next Article
    विश्व हिंदू परिषद की बैठक:रामनवमी, हनुमान जयंती शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment