Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बाइक पर पूर्व प्रधान को पेट्रोल डालकर आग लगाई:कीचड़ में कूदकर बचाई जान, सीतापुर में मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने से नाराज था

    8 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार शाम को चलती बाइक पर एक युवक ने पूर्व प्रधान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे पूर्व प्रधान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैराबाद क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी पूर्व प्रधान हसीब खान शनिवार शाम खैराबाद ब्लॉक से शहर आ रहे थे। इसी दौरान वैदेही वाटिका के पास बाइक पर पीछे बैठे आरोपी धर्मेंद्र ने अचानक उन पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। अचानक हुए हमले से घबराए हसीब खान ने किसी तरह खुद को बचाने के लिए पास में भरे कीचड़ में छलांग लगा दी, जिससे आग कुछ हद तक बुझ सकी और उनकी जान बच गई। बताया जाता है कि घायल व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए चेहरे पर आग का कोई प्रभाव नहीं पड़ा हैं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार हसीब खान का शरीर का पिछला हिस्सा काफी हद तक झुलस गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मेंद्र भी रहीमाबाद गांव का ही रहने वाला है और वह अपने लापता भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहता था। आरोप है कि पूर्व प्रधान द्वारा प्रमाण पत्र न बनवाने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नजूल जमीन घोटाला:20 लोगों से 2 करोड़ ठगकर फरार हुआ कथित प्रॉपर्टी डीलर
    Next Article
    एटा में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:हरदोई से वापस आते समय अगरैया के पास हुआ हादसा, पति घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment