Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चॉकलेट और चिप्स से खुश होंगी कन्याएं:गोरखपुर में कन्या पूजन के लिए तैयार हो रहे स्पेशल गिफ्ट हैंपर

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चैत्र नवरात्रि को लेकर हर तरफ रौनक देखने को मिल रहा है। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों में कन्या पूजन के लिए उत्साह है। इस बीच कन्याओं के लिए स्पेशल गिफ्ट हैंपर तैयार किया जा रहा है। इस हैंपर में बच्चियों के पसंद की चीजें चिप्स, चॉकलेट, पर्स और स्टेशनरी रखा जाता है। साथ ही लोग इसे पसंद की चीजों के हिसाब से कस्टमाइज करवा रहे हैं। जो देखने में काफी अट्रैक्टिव है। बेतियाहाता की रहने वाली सोनाली श्रीवास्तव ने होम बिजनेस करते हुए यह हैंपर बनाने की शुरुआत की। उनका कहना है कि आजकल यह काफी ट्रेंडिंग है। शहर के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास जो पैकेज अवेलेबल हैं उनकी प्राइज 50 रुपए से शुरू है। इसके बाद जिस हिसाब से कस्टमाइज्ड करवाएंगे उस हिसाब रेट तय होगा। 50 से 250 रुपए तक की रेट में अवेलेबल नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन नौ बच्चियों को मां दुर्गा का नौ रूप मानकर भोजन करवाया जाता है। अंत में उन्हें खुश करने के लिए उनकी मन पसंद चीजें गिफ्ट में दी जाती है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हालांकि उनमें अब बदलाव देखा जा रहा है। जेन अल्फा की कन्याओं की पसंद बदल गई है। अब उन्हें सिर्फ चुनरी, फल और पैसों से खुश नहीं किया जा सकता है। उन्हें खुश करने के लिए स्पेशल गिफ्ट हैंपर तैयार किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि कन्याएं खुश मतलब मां दुर्गा खुश। इसलिए भक्त विशेष ध्यान देते हैं। मार्केट में नए-नए तरह के कंजक गिफ्ट हैंपर मिल रहे हैं। जिसने सबका ध्यान खींचा है। 50 रुपए से शुरू होकर 250 रुपए तक की रेट में तैयार किए जाने वाले इस हैंपर में तरह- तरह के चिप्स, डॉल, चॉकलेट, पर्स, पेंसिल, इरेजर, शॉपनर सहित अन्य सामान रखें जा रहे हैं। स्टेशनरी हैंपर है खास स्टेशनरी हैंपर में स्कूल जाने वाली कन्याओं के लिए तैयार किया जाता है। जिसमें पढाई से संबधित सामान रखें जाते हैं। जिसमें पेंसिल, रबर, शॉपनर, कलर, क्रेयॉन्स और अन्य सामान शामिल हैं। चॉकलेट हैंपर करता अट्रैक्ट इसके अलावा चॉकलेट हैंपर भी अवेलेबल हैं। जिनमें तरह- तरह के चॉकलेट, कूकीज, कप केक, चिप्स और अन्य सामान रखकर तैयार किया जाता है। जिसे देखते ही हर एक कंजक खुश हो जाती है। रॉयल कंजक हैंपर सबसे स्पेशल रॉयल कंजक हैंपर बेहद ही खास होता है। इसमें चॉकलेट, स्नैक्स, स्टेशनरी के साथ-साथ बच्चियों के इस्तेमाल के लिए सुंदर पर्स, हेयर क्लिप, हेयरबैंड और डॉल जैसे सामान रखे जाते हैं। इस ऑल इन वन पैकेज भी कहा जाता है। हर नवरात्रि में मिलते ऑर्डर बेतियाहाता की रहने वाली सोनाली अग्रवाल पिछले डेढ़ साल से कंजकों के लिए गिफ्ट हैंपर तैयार करने का काम करती हैं। उनका कहना है कि सबसे पहले मैंने कुछ सैंपल तैयार किया था। लोगों को काफी पसंद आया। मुझे ऑर्डर मिलने लगे। हर नवरात्रि में मुझे 25- 30 ऑर्डर मिलते हैं। जिनमें लोग अपनी पसंद के हिसाब से चीजें रखवाते हैं। ज्यादातर लोग स्टेशनरी और चॉकलेट ही प्रीफर करते हैं। इन सभी सामानों को स्पेशल ट्रांसपैरेंट बैग में रखकर तैयार किया जाता है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। बच्चियां तो इसे पाकर खुश हो जाती है। मैंने जिसे भी यह बना कर दिया है। सबके रिस्पांस बहुत अच्छे मिले। दो तरह से तैयार होते हैंपर एक बार ऑर्डर करने वाले लोग हर बार नवरात्रि में ऑर्डर देते हैं। यह हैंपर मैं दो तरह से तैयार करती। एक छोटा पैक और एक मीडियम या बड़ा पैक होता है। जिसका रेट कस्टमर के पसंद के हिसाब से तय होता है। इसे बनवाने के लिए कई बार कस्टमर्स सामान खरीद कर देते हैं या फिर मुझे बता देते हैं कि उनकी रिक्वायरमेंट क्या है तो मैं उस हिसाब से सब कुछ उसमें रख देती। आजकल इसकी डिमांड बढ़ गई है। हर कोई स्पेशल गिफ्ट हैंपर देकर खुश करना चाहता है। कंजक हैंपर और रेट स्टेशनरी हैंपर- 50 रुपए से शुरू चॉकलेट हैंपर- 50 रुपए से शुरू रॉयल कंजक हैंपर- 250 से शुरू
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लेडी डॉन का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार:बर्थडे गर्ल ने रंगदारी न देने पर मारी थी गोली, वीडियो कॉल पर करती थी ब्लैकमेल
    Next Article
    GATE-2026 में MMMUT का शानदार प्रदर्शन:5 सालों में सबसे ज्यादा 247 छात्र सफल, आर्यन AIR 23 के साथ टापर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment