Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी:बरेली में स्कूटी से जा रहा था, मंत्री दौरा छोड़कर अस्पताल पहुंचे

    13 hours ago

    1

    0

    बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला शहर के व्यस्त श्यामगंज फ्लाईओवर का है, जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। वीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे से गर्दन कटने के कारण वह स्कूटी से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े। निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गन्ना मंत्री संजय गंगवार पीलीभीत से बरेली पहुंचे और अस्पताल में भर्ती भतीजे का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी भी ली। मंत्री बोले- प्रतिबंध के बावजूद कैसे बिक रहा मांझा? गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि चाइनीज मांझे पर सरकार पहले से प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद बाजार में इसकी बिक्री होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बरेली के जिलाधिकारी और एसएसपी से इस संबंध में बात करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और यह पता लगाया जाए कि बाजार में इसकी आपूर्ति कैसे हो रही है। पहले भी हो चुके हैं कई हादसे बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई और प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे हैं। खबर अपडेट जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में छात्रों का धरना 13वें दिन भी जारी:अभिभावकों ने संभाला मोर्चा, समर्थन देने पहुंचे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
    Next Article
    प्रेमी से बात करने पर बेटी को कुल्हाड़ी से काटा:फिरोजाबाद में थाने पहुंचा पिता, बोला- मार दिया हूं; अफेयर से था नाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment