Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से 6 साल की बच्ची की गर्दन-उंगली कटी:लखनऊ में गले में 10 टांके लगे, 6 पतंगबाज गिरफ्तार

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में 6 पतंगबाजों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अपने पिता की बाइक पर आगे बैठकर जा रही थी। इसी दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। घटना वजीरगंज के जगत नारायण रोड गोलागंज चौराहे की है। देखिए 3 तस्वीरें… गर्दन में गहरा जख्म हुआ, उंगली भी कटी कैसरबाग ओडियन सिनेमा के पास खलील अहमद परिवार के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह बाइक से घर का सामान लेने जा रहे थे। उनकी 6 साल की बेटी अबीरा बाइक पर आगे बैठी थी। लालबत्ती चौराहे से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोड पर अचानक पतंग का मांझा अबीरा की गर्दन में फंस गया। इससे उसकी गर्दन और हाथ की एक उंगली कट गई। जब तक खलील बाइक रोकते, बच्ची के गहरे जख्म हो गए। उन्होंने बच्ची की गर्दन में रुमाल बांधकर खून रोकने की कोशिश की। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए। उंगली पर पट्‌टी बांधी। पिता बोले- चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों को जेल हो बच्ची के पिता खलील ने चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खलील ने कहा- चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने वालों को पकड़-पकड़ कर जेल भेजना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते 6 गिरफ्तार वजीरगंज थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 3:15 बजे रीड हाल सेनेट्रियल कॉलेज के पास से चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान साजिद निवासी क्रिजेन कॉलेज रीड हाल, फहीन निवासी नरही, मो. आमिर निवासी गोलागंज, रिजवान निवासी जूं कॉलोनी, नासीर निवासी वाल्दा कॉलोनी और अल्तमस निवासी इस्लामिया कॉलेज के पीछे लालबाग के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पतंग और प्रतिबंधित मांझा मिला है। यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। हाईकोर्ट भी सख्त… केवल शासनादेश पर्याप्त नहीं, कानून बनाना जरूरी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया। 10 फरवरी, 2026 को सुनवाई में कोर्ट ने कहा था- इसे रोकने के लिए केवल शासनादेश पर्याप्त नहीं है, बल्कि कानूनी प्रावधान बनाने होंगे। कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि अगर मांझों की बिक्री और इस्तेमाल जारी रहा, तो पीड़ितों को सरकार को मुआवजा देना होगा। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया था। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझा कहे जाने वाले लेड-कोटेड और नायलॉन मांझों पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए मजबूत कानूनी ढांचा जरूरी है। सीएम योगी ने भी दिए थे सख्त निर्देश करीब 2 महीने पहले सीएम योगी ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था- अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। CM ने साफ किया था कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं… ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… किराएदार के प्यार में बहू ने सास को मार डाला, लखनऊ में हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, CCTV बंद किए लखनऊ में 36 साल की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में 15 मिनट में बजट पास:कोर्ट की कुर्की से बैंक खाते का 5.48 करोड़ रुपए कुर्क;विपक्षियों ने कहा-हिटलरशाही दिखा रहीं मेयर
    Next Article
    प्रयागराज-कानपुर सेक्शन में 'कवच' सुरक्षा प्रणाली लागू:ट्रेनें ऑटोमैटिक ब्रेक से रुकेंगी, 160 की रफ्तार सुरक्षित; 8 जोड़ी एक्सप्रेस में सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment