Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:वायरल VIDEO में शख्स ग्रेनेड फेंकते दिखा; खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

    6 hours ago

    2

    0

    चंडीगढ़ में BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रों जैसे निशान बन गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की आवाज भी सुनाई देती है। वहीं, खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर की ओर से एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें खालिस्तानी संगठन हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। चंडीगढ़ पुलिस के साथ ही सेना और NIA की टीम भी मौके पर पहुंची है। बम और डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की है। पुलिस को CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते भी दिख रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) भी मौके पर पहुंच गई है। आतंकी की पोस्ट में ये बातें लिखीं इस वारदात की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी ने ली है। उसकी तरफ से लिखा गया है- सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि पंजाब के सिख नौजवानों को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे इस्तेमाल कर लो, दसमेश पिता का खालसा पंथ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पोस्ट में आगे लिखा है- गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारे को भी नहीं बख्शा जाएगा। पंजाब की धरती धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा। रणजीत सिंह कौन, जिसका जिक्र पोस्ट में 22 फरवरी 2024 को गुरदासपुर के एक गांव में एक ASI और एक होमगार्ड जवान की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह नाम के युवक को पकड़ा। उसे हत्यारोपी बताया और कहा कि इसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ लिंक हैं। पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी को रणजीत को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। परिवार का आरोप था कि यह फर्जी एनकाउंटर है। 12 दिनों तक परिवार से संस्कार नहीं किया था। इस मामले का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। पुलिस को स्कूटी में धमाके का शक था चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि पुलिस को यहां खड़ी स्कूटी में भी धमाका होने का शक है, जिसके लिए क्रूड बम जैसी चीज यूज की हो सकती है। फोरेंसिक टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। धमाके के बाद के PHOTOS… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026 में अभी किस खिलाड़ी के पास ऑरेंज और पर्पल कैप? जानें सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम
    Next Article
    PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर बैठक जारी:पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; शाह-जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment