Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़- BJP हेडक्वार्टर ब्लास्ट केस में 2 गिरफ्तार:पंजाब पुलिस ने रोपड़ से पकड़े; हमले से जुड़े VIDEO में ऑफिस के पास दिखे थे

    21 hours ago

    2

    0

    चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस की CIA टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह सबूत के आधार पर की गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले आज इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है। हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं। बुधवार शाम को ब्लास्ट हुआ, शीशे टूटे बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच की। 30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड BJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लगी हुई है। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार की दूरी करीब 25 फीट बताई जा रही है। मुख्य द्वार के पास सुरक्षा कर्मियों के लिए केबिन बना हुआ है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान राउंड द क्लॉक तैनात रहते हैं। वहीं मुख्य गेट पर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। हालांकि जिस स्थान पर ग्रेनेड गिरा, वहां अकसर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं और घटना के समय भी वहां वाहन खड़े थे। हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। लेकिन इस बार ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आई है। बताया जा हा है कि इससे पहले जो तीन ईमेल आई है, वह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की जांच की। 2 संदिग्ध युवकों और ब्लास्ट के बाद के PHOTOS… चंडीगढ़- पंजाब BJP ऑफिस की पूरी बिल्डिंग उड़ानी थी: निशाना चूका तो गालियां निकालीं; अटैक कर VIP एरिया में जाते दिखे हमलावर पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '13 सैनिकों की मौत, सैकड़ों घायल, अरबों डॉलर का नुकसान...', ईरान युद्ध पर अमेरिका में ही घिरे डोनाल्ड ट्रंप, सांसदों ने की सीजफायर की मांग
    Next Article
    'समझौता कर लो, वरना...', सबसे बड़ा ब्रिज तबाह करने के बाद ईरान को ट्रंप की नई धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment