Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाचा ने 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काटकर मार डाला:औरंगाबाद में फुल साउंड में गाना बजाया, सभी को काटता गया, दरवाजा खोलने में हुई थी देरी

    4 hours ago

    1

    0

    औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक चाचा ने तीन भतीजे-भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। उसे पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार (10), आयुष कुमार (7) और अनुष्का कुमारी ( 5) के रूप में हुई है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। मौके से आई तस्वीरें देखिए… चश्मदीद बोले- अंदर का नजारा दहला देने वाला था घटना करीब 10 बजे की है। बच्चों की मां नहाने के बाद जब उनके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्पीकर की तेज आवाज आ रही थी। काफी चिल्लाने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। महिला ने पड़ोसियों की मदद ली। उसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। कमरे की हालत देखकर सभी सन्न रह गए। तीनों बच्चों जमीन पर पड़े थे। उनके गले से खून निकल रहा था। बच्चों को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने रिस्पॉन्स नहीं किया। तब पड़ोसी समझ गए कि सभी बच्चों ने दम तोड़ दिया है। आरोपी ने भी अपने गला रेता था, लेकिन दर्द की वजह से वो अपना गला पूरी तरह रेत नहीं पाया। लोगों ने जब उसे हिलाया तो वो दर्द से कराहने लगा। गांव वाले उसे तुरंत उठाकर सदर अस्पताल ले गए। उसकी हालत को देखते हुए आरोपी चाचा को पटना रेफर कर दिया गया है। पड़ोसी बोले- बच्चे रोज हमारे सामने खेलते थे पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि अंदर घुसते ही दूसरे वाले कमरे में 4 लोग जमीन पर पड़े थे। अंदर का नजारा दहला देने वाला था। वो बच्चे हमारे सामने रोज खेला करते थे। अंकल-अंकल कहते थे। जमीन पर 3 बच्चे थे और एक उनका चाचा पड़ा था। सभी के गले से खून बह रहा था। पहले लगा कि सब मर चुके हैं। थोड़ी देर बाद चाचा की सांस चलती दिखाई दी। आसपास के लोगों की मदद से हमने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। किस हालत में मिली बच्चों की बॉडी तीनों बच्चों के शव एक कमरे से मिले हैं। बॉडी एक साथ ही पड़ी थी। तीनों के गले पर गंभीर घाव हैं। कमरे में चारों ओर खून बिखरा है। पास ही चाचा भी पड़ा है। उसके भी गले से खून निकल रहा है। पास ही बड़ा-सा चाकू दिखाई दे रहा है। साउंड बॉक्स भी टूटा पड़ा है। ट्रिपल मर्डर के लिए हाई साउंड में स्पीकर बजाया जिस तरह मर्डर किए गए हैं उससे समझ आता है कि आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या का प्लान पहले ही बना लिया था। घर में घुसने के बाद उसने बच्चों को घर में बंद किया। इसके बाद तेज आवाज में स्पीकर बजाने लगा और फिर एक-एक बच्चों को पकड़ने के बाद उसका गला रेत डाला। स्पीकर बजाने के पीछे आरोपी का मकसद ये था कि कोई बच्चों की आवाज ना सुन पाए। डॉक्टर बोले- चाचा की हालत गंभीर है चाचा का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया, उसका गला कटा हुआ था। गले पर गंभीर घाव था। देखकर लगता है कि किसी शार्प ऑब्जेक्ट से हमला किया गया है। उसकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। हमने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है। इन 3 एंगल्स पर पुलिस कर रही जांच
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटी:कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं, ₹30 प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था
    Next Article
    छिंदवाड़ा के करेर गांव में एक साथ उठीं 5 अर्थियां:बेटी बोली-मां को जबरदस्ती ले गए थे, कहा था लाड़ली बहना के पैसे नहीं आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment