Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चबूतरे पर बैठे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, CCTV:47 दिन इलाज के बाद मौत, बेटा बोला- पड़ोसी के दामाद ने चढ़ाई गाड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में 19 मार्च को चबूतरे पर बैठे एक बुजुर्ग को कार ने रौंद दिया था। उनका पैर 3 जगह से फैक्चर हो गया था। ऐसे में घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 47 दिन तक इलाज चलने के बाद बुधवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने आज वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जालोन के उरई कस्बे का है। घर के पास चबूतरे पर बैठे थे मृतक का नाम अनंतलाल (80) पुत्र बाबूलाल जाटव था। वह उरई के पुराना रामनगर मोहल्ले का रहने वाले थे। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया- 19 मार्च की शाम को मेरे पिता अनंतलाल घर के पास एक चबूतरे पर बैठे थे। उनके सामने एक काले रंग की कार खड़ी थी। जो पड़ोसी का दामाद लेकर आया था। थोड़ी देर बाद वो नशा करके आया और ड्राइवर सीट पर बैठ गया। उसने एकदम स्पीड बढ़ दी और कार बेकाबू होकर सीधे चबूतरे से टकरा गई। इसमें पिता का पैर बुरी तरह कट गया और 3 जगह से फैक्चर हो गया। यह देख आरोपी ड्राइवर भाग गया। घायल पिता को उरई के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पिता का 47 दिनों तक इलाज चला। बुधवार को उनकी मौत हो गई। 5 में से 4 बेटों की हो चुकी है मौत अनंतलाल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन रोते बिलखते हुए झांसी पहुंच गए। अनंतलाल के 5 बेटे थे, इसमें से 4 बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। 15 साल पहले अनंतलाल की पत्नी सुमित्रा की मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में अंबेडकर पार्क बोर्ड हटाने पर बसपा का प्रदर्शन:दबंगों पर आरोप, डीएम से शिकायत; जांच के आदेश
    Next Article
    हीट वेव, बाढ़, सूखा प्रबंधन पर डीएम ने की बैठक:अमेठी में एक्शन प्लान तैयार, 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment