Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर:कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा, पहचान छिपाने के लिए रास्ते में कपड़े बदले

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। विस्तार से पूरा मामला जानिए… मूलरूप से हमीरपुर के कालपी चौराहा निवासी आशीष शर्मा (52) राजमिस्त्री था। वह अकेले चकेरी के पीएसी मोड़ मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी आरती शर्मा व दो बेटे लवकुश, छोटू व बेटी बेटू गांव में रहते हैं। आशीष की पत्नी आरती ने बताया था कि एक अप्रैल की शाम उसकी फोन पर पति से बातचीत हुई थी। जब उसने पति को शराब न पीने के लिए समझाया तो वह नाराज हो गए थे। इस पर कहासुनी के बाद फोन काट दिया था। 2 अप्रैल को काम से फ्री होकर उन्होंने सुबह करीब 10 बजे फोन किया तो नहीं उठा। सोचा सो रहे होंगे। एक घंटे बाद फिर कॉल किया, लेकिन फिर बात नहीं हो पाई। इसके बाद कई बार कॉल किया, मगर रिसीव नहीं हुई। दोपहर बाद आशीष के कमरे के सामने रहने वाले युवक दुर्गेश को फोन करके पूरी जानकारी दी और कहा कि जाकर आशीष से बात कराओ। जब वह कमरे पर गया तो दरवाजा पर बाहर से कुंडी लगी थी। इस पर खिड़की से झांककर देखा तो बिस्तर पर आशीष का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पत्नी पर शक, पूछताछ में कबूली वारदात एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि आशीष शर्मा हमीरपुर कोतवाली का गैंगस्टर था। वह हमीरपुर में हुए चर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी भी था। उसपर एनडीपीएस, छेड़खानी, मारपीट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि तफ्तीश में पत्नी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई। पहले तो उसने बरगलाया, लेकिन जब सख्ती की गई तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। आरती ने पुलिस को बताया कि आशीषउसके साथ मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो गई थी। वह एक साल से चकेरी में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। इस दौरान उसके प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले हमीरपुर के गांधी नगर नई बस्ती निवासी सबलू खान से हो गए थे। आरती ने पूछताछ में बताया कि पति की आए दिन की मारपीट से तंग आ चुकी थी। पति जब भी गांव आता, तो शराब पीकर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर 15 दिन पहले उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उसी कड़ी में एक अप्रैल को कानपुर आकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी ने गला दबाया, प्रेमी सीने पर बैठ गया एडीसीपी ने बताया कि एक अप्रैल की रात आरती अपने प्रेमी सबलू के साथ अपने पति के घर आई। उसने सबलू को घर के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कमरे में गई। फिर पति को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। करीब एक घंटे बाद नीचे उतरी। इसके बाद अपने प्रेमी सबलू को साथ ले गई, फिर नशे में धुत पति का का गला दबा दिया। पति के छटपटाने पर प्रेमी सबलू ने उसके सीने पर बैठकर हाथ पैर पकड़ लिए। आशीष की मौत के 40 मिनट बाद दोनों कमरे से बाहर निकले और पैदल नौबस्ता बाईपास की ओर निकल गए। नौबस्ता बाईपास के पास पहुंचने से पहले आरती ने झाड़ियों में सूट की जगह साड़ी पहनी और फिर घर चली गई। एडीसीपी ने बताया कि इस दौरान करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं फरार प्रेमी सबलू की तलाश की जा रही है। यह था सिटी फॉरेस्ट कांड 16 अगस्त 2022 को हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट में एक युवती अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी। वहां 6 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दरिंदों ने युवती को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटा था। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने कन्हैया शर्मा उर्फ आशीष कुमार शर्मा, प्रीतम कश्यप और मोहम्मद फजल सहित अन्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया था। घटना के बाद पुलिस ने सिटी फॉरेस्ट के आसपास के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाया और इलाके में आने-जाने पर सख्ती बरती थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर एएसपी ने मुरसैना चौकी का निरीक्षण किया:अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    मजदूर की हत्या मामले में मुनीम को उम्रकैद की सजा:ललितपुर में कोर्ट ने 40 हजार का लगाया जुर्माना, मजदूरी के विवाद में की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment