Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाउंड्री वॉल फांदकर एयरपोर्ट परिसर में घुसा युवक:जांच में मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला, घरवालों को सौंपा गया

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक युवक बाउंड्री वॉल फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया। एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला। पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 सितंबर की सुबह करीब 9:22 बजे हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर एएसजी के वॉच टावर नंबर-14 पर तैनात आरक्षी मनोज कुमार ने देखा कि एक व्यक्ति परिधि दीवार के पिलर नंबर 1770 से एयरपोर्ट के परिचालन क्षेत्र में कूद गया। मनोज ने शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश की और दौड़कर पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत एसओसी नियंत्रण कक्ष को दी गई और आसपास के सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया। करीब 9:28 बजे वॉच टावर नंबर-13 के कर्मचारी और क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निजामुद्दीन पुत्र दोस मोहम्मद बताया। वह श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र के केशवापुर का रहने वाला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। बाद में उसके परिजनों को बुलाया गया। दवा-इलाज से संबंधित कागजात देखने और लिखा-पढ़ी के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंगदारी के लिए ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट की हत्या:सैंपल दिखाने के बहाने बुलाकर फंसाया, झांसी में सिपाही समेत 8 गिरफ्तार
    Next Article
    कानपुर में मैक्स शोरूम में लगी भीषण आग:2 किमी से दिखा धुएं का गुबार, जान बचाकर बाहर भागे स्टाफकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment