Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं पुलिस की शिकायत निस्तारण रैंकिंग पर उठे सवाल:एचपीसीएल डीजीएम की हत्या की आशंका पर नहीं हुई थी कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं पुलिस को जनवरी माह में आईजीआरएस और जनता दर्शन में शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान मिला था। हालांकि, यह उपलब्धि अब सवालों के घेरे में है, क्योंकि जनवरी में मिली एक शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण मार्च में डबल मर्डर हो गया। शिकायत में हत्या की आशंका जताई गई थी, जो बाद में सही साबित हुई। यह मामला एचपीसीएल के डीजीएम सुधीर गुप्ता से जुड़ा है। उन्होंने 14 जनवरी को एचपीसीएल के लेटरपैड पर लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि अजय नामक व्यक्ति ने प्लांट के कॉन्फ्रेंस रूम में घुसकर उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी थी और रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर भी धमकाया था। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसएचओ मूसाझाग को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, जनवरी माह में कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मुकदमा 4 फरवरी को दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शासन स्तर पर भेजी गई बदायूं पुलिस की रिपोर्ट में जनता दर्शन में मिली शिकायतों का निस्तारण शत-प्रतिशत दिखाया गया था। इसी कारण पुलिस को मूल्यांकन में पूरे अंक मिले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शिकायत केवल एक उदाहरण हो सकती है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि बदायूं पुलिस द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया हो। शासन स्तर पर हुए मूल्यांकन में बदायूं पुलिस को कुल 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए थे। इसमें संदर्भों की मार्किंग और अग्रसरण के लिए 10 अंक, जनवरी में कोई संदर्भ डिफाल्टर न होने पर 20 अंक, संतुष्टि फीडबैक पर 30 अंक और उच्चाधिकारियों द्वारा श्रेणीकरण में 20 अंक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय के श्रेणीकरण और रैंडम श्रेणीकरण में 10-10 अंक मिले थे। उच्चाधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के लिए 10 अंक, जनता दर्शन फीडिंग के लिए 10 अंक, प्रोफाइल अपडेटेशन के लिए 5 अंक और फील्ड विजिट के लिए 10 अंक दिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मिडिल ईस्ट युद्द का असर:चेयरमैन बोले- 2000 फैक्ट्रियां बंदी की कगार पर, कच्चा माल महंगा होने से बढ़ी मुश्किलें
    Next Article
    सामूहिक दुष्कर्म दोषी को 20 साल कठोर कारावास:प्रतापगढ़ कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment