Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो बाइकों की टक्कर, इलेक्ट्रीशियन की मौत:बिजली का सामान लेने जा रहे थे, साथी घायल

    12 hours ago

    2

    0

    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलापुर के ककराला वार्ड नंबर 22 निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद जावेद खां पुत्र नजीबुल्लाह खां बिजली मिस्त्री थे। वह सुबह अपने मोहल्ले के मुंतखिब सकलैनी के साथ बाइक से बिजली का सामान लेने बदायूं जा रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र में बदायूं-ककराला मार्ग पर गभियाई गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर जावेद खां ने अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप से बाहर निकलते ही उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अन्य बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में जावेद खां और मुंतखिब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जावेद खां की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें उच्च केंद्र ले जाने की सलाह दी गई, जिसके बाद उन्हें बरेली और फिर दिल्ली रेफर किया गया। हालांकि, दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही जावेद खां ने दम तोड़ दिया। जावेद खां के परिजन उनके शव को वापस जिला अस्पताल लाए और मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद्य सुरक्षा विभाग का हाथरस में अभियान:नमकीन, मिठाई और चाय के नमूने लिए, नोटिस जारी
    Next Article
    मऊ में किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण:उद्यान विभाग ने दो दिवसीय गोष्ठी में दी प्रायोगिक जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment