Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सैलून संचालक को गोली मारने वाले 4 गिरफ्तार:पत्नी को परेशान करने पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा

    6 hours ago

    2

    0

    बदायूं पुलिस ने सैलून संचालक को गोली मारने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सैलून संचालक एक आरोपी की पत्नी को लंबे समय से परेशान कर रहा था, जिसके बाद यह वारदात अंजाम दी गई। हमलावर बाइक से फरार यह घटना 16 मार्च को उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में हुई थी। दिनदहाड़े सैलून संचालक समीर पर फायरिंग की गई, जिसमें उसे दो गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मनवीर और यशपाल (निवासीगण गांव मेवली), राकेश (निवासी गांव खंडुआ) और आशीष (निवासी गांव स्वरूपपुर, थाना उघैती) को पकड़ा है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि समीर की सैलून की दुकान मनवीर के ससुराल वाले गांव में थी। समीर को समझाने की कोशिश शादी से पहले मनवीर की पत्नी के समीर से संबंध थे। मनवीर की पत्नी ने जब यह बात मनवीर को बताई, तो उसने समीर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल को पूरी बात बताई। यशपाल ने अपने दो साथियों आशीष और राकेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, दो खाली खोखे, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। इसके अलावा, तीन मोबाइल फोन भी आरोपियों के कब्जे से मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी:कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    शादी से दो दिन पहले युवक की मौत:एक दिन पहले घर से घूमने निकला था, रास्ते में बेसुध पड़ा मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment