Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में नेग न मिलने पर किन्नरों ने फायरिंग की:दूल्हे के भाई को गोली लगी, कैश बैग छीना, सपा किन्नर महासभा जिलाध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मनमाना नेग न मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किन्नरों को बंधक बना लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ने बताया कि किन्नरों की कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी-डंडे मिले हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… बुधवार रात हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात आई थी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा गांव से नेमचंद्र बेटे नरेंद्र की बारात लेकर पहुंचे थे। दोनों गांव के बीच की दूरी करीब 28 किमी है। 70 से 80 लोग बारात में आए थे। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ और शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाला के बाद काफी लोग वापस लौट गए और रात में शादी की बाकी रस्में हुईं। तड़के सुबह फेरे हो गए और बारात विदा कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कार से 6 किन्नर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पिता ने 100 रुपये देने की पेशकश की किन्नरों ने शादी की खुशी में दूल्हे के पिता से 21 हजार रुपये का नेग मांगा। इस पर दूल्हे के पिता नेमचंद्र ने 2100 रुपये देने की पेशकश की। किन्नर 21 हजार रुपये लेने की मांग कर रहे थे और अभद्रता से बात कर रहे थे। मौके पर महिलाएं, बाराती और गांव के लोग मौजूद थे। मनमाना नेग नहीं मिला तो बददुआ देने लगे लोगों ने खुशी के माहौल में इस तरह से विवाद न करने की बात कही। दूल्हे के पिता ने कहा कि 1100 रुपये लीजिए और बच्चों को आशीर्वाद देकर जाइए। इस पर किन्नर भड़क गए और गालियां और बद्दुआएं देने लगे। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। पिता के पास खड़े बेटे को गोली लगी इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। किन्नर अपनी पॉवर का रौब झाड़ने लगे। उनमें से एक किन्नर दौड़कर गया और कार से तमंचा निकाल लाया। वह लोगों को धमकाने लगा और फायरिंग कर दी। दूल्हे का भाई गौरव पिता के बचाव में वहीं खड़ा था और गोली उसके लग गई। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मची फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। किन्नरों के हंगामे की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर किन्नरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों ने उन्हें बंधक बना लिया और वहां से निकलने नहीं दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को गाड़ी से तमंचा-कैंची मिले पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 6 किन्नरों को हिरासत में लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर दो तमंचे, कैंची, लाठी-डंडे बरामद हुए। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा किया दुल्हन के चाचा फूलसिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 5 बजे बोलेरो में सवार होकर छह किन्नर पहुंचे थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ये लोग बारातियों से 21 हजार रुपये मांगने लगे। दूल्हे के पिता ने 2100 रुपये दिए तो किन्नर आग बबूला हो गए और कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे। समधी के हाथ से कैश का बैग छीना वहीं समधी नेमचंद्र के हाथ से कैश बैग छीन लिया उस बैग में करीब 60 हजार रुपये थे। विरोध पर गाड़ी में से तमंचा निकालकर लाए और फायरिंग शुरू कर दी। ईंट-पत्थर भी फेंके। इस हमले में दूल्हे के भाई गौरव को गोली लग गई और वह घायल हो गया। शोर सुनकर गांव वाले इकट्‌ठे हो गए और किन्नरों को घेर लिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके से किन्नरों की कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी-डंडे बरामद किए हैं। छह किन्नरों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। दूल्हे के भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल में लड़के के सिर पर ईंट लगने की पुष्टि हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। लूट की कोशिश, जानलेवा हमला, बलवा, पथराव और दहशत फैलाने का केस लिखा गया है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट भी लगा है क्योंकि कार से दो तमंचे समेत चार कैंची और डंडे गाड़ी से निकले हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें………. मिर्जापुर में सड़क हादसा-11 की मौत, 9 जिंदा जले:ट्रॉले से टकराकर बोलेरो में आग लगी, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर आ रहा ट्राला ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्राले ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, फिर एक ट्रक से जा टकराया। कार, ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई। इस दौरान पीछ से आ रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लग गई। ड्राइवर समेत नौ लोग जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर… यह खबर भी पढ़ें… भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले:भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शव पहुंचने पर परिजनों का थाने के बाहर हंगामा:कल्याणपुर पुलिस ने शांत कराया, चार गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    गंगा में डूब रहे युवक को बचाने गए तीन डूबे:रायबरेली में गोताखोरों ने चारों को बेहोशी की हालत में निकाला, तीन जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment