Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में लूट के दौरान महिला की मौत:परिजन बोले- भात ले जाते समय बदमाशों ने किया हमला, पुलिस बता रही सड़क हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार देर शाम लूट के प्रयास के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में महिला का पति और बेटा भी घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पहले इसे सड़क हादसा बता रही थी, लेकिन अब परिजनों के लूट के दावे के बाद मामले की जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात अलापुर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास हुई। हजरतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी नेकराम (60) अपनी पत्नी ओमवती (55) और बेटे अरुण (19) के साथ रसूलपुर गांव में भात लेकर जा रहे थे। नेकराम के अनुसार, भात की रस्म के लिए उनके पास कुछ कपड़े थे और दो जोड़ी कपड़े उन्होंने अलापुर कस्बे से खरीदे थे। बाइक से तीनों अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी संजरपुर यात्रीशेड के पास पीछे से आई एक काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने ओमवती के हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान बाइक बेकाबू होकर गिर गई, जिससे तीनों घायल हो गए। बदमाश मौके से फरार हो गए। बैग में केवल कपड़े थे, कोई नकदी या जेवरात नहीं थे। हालांकि, माना जा रहा है कि बदमाशों ने जेवरात और नकदी लूटने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया था। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां ओमवती को मृत घोषित कर दिया गया। नेकराम और अरुण को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। देर रात मामले की जानकारी मिलने पर सीओ दातागंज राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी जुटाई। एसएचओ अलापुर माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि शुरुआती जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया गया था, लेकिन अब परिजन लूट की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल नेकराम का बयान दर्ज किया। पुलिस घायल को लेकर घटनास्थल पर जाने की तैयारी कर रही है। गुमराह करने की साजिश शुरू इधर, मामले की जानकारी पर सबसे पहले दरोगा सुमित कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दरोगा ने नेकराम से बात की और उनकी हर बात का गलत तरीके से पेश करके हामी भरवाने की साजिश शुरू कर दी। यह पूरी साजिश महज इसलिए रची जा रही थी कि अफसरों को गुमराह किया जा सके और लूट का मामला हादसे में बदलकर पेश करके घटना को दबाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्यारा पिता रोकर बोला- जुड़वां बेटियां मेरी जान थीं...:चापड़ से गला नहीं काट सकता था, इसलिए हथौड़ा खरीदा था, आंख बंद कर वार किए
    Next Article
    क्वींस कालेज से आज खरीदिए NCERT की सस्ती किताबें:वाराणसी में शिक्षा विभाग के पुस्तक मेले में नौवीं से 12वीं तक की किताबें मिलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment