Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में किसान की करंट लगने से मौत:मक्के की फसल की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, परिवार के सामने आर्थिक संकट

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में मक्के की फसल की सिंचाई के बाद ट्यूबवेल बंद करने गए एक किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर टप्पा हवेली गांव में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान 55 वर्षीय राम सिंह पुत्र मुकुंदी के रूप में हुई है। राम सिंह अपने खेत पर मक्के की फसल की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई पूरी होने के बाद जब वह ट्यूबवेल बंद करने पहुंचे, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। राम सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि राम सिंह खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्खास्त लेबर इंस्पेक्टर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा:नवाबगंज पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर किया एलान, सरेंडर कर दो...वरना कार्रवाई की जाएगी
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत पहुंचे:कार पर स्कूल के बच्चों ने पुष्प वर्षा की, मूर्तियों के स्थापना दिवस में शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment